Viral Jokes: संता ने बंता से पूछा- क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
संता ने बंता से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो...?
बंता ने कहा - हां...!
संता- कैसे...?
बंता- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो,
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं।
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी..
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो।
Majedar Chutkule: जीजा- तुम इतनी सुंदर कैसे हो, साली का जवाब सुनकर बेहोश