फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: जब पति ने पत्नी को दिया गजब का गिफ्ट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 25 Mar 2022 04:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
viral jokes in hindi when Husband gave wonderful gift to wife read funny chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास खुद के लिए समय नहीं होता जिसकी वजह से कई लोग मानसिक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं। इसलिए हम सभी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभी बीमरियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए...? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...! 
शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...! 
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...!

viral jokes in hindi when Husband gave wonderful gift to wife read funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।

हर बार शादी होते होते टूट जाती।

सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-

पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।

पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

viral jokes in hindi when Husband gave wonderful gift to wife read funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay


सोनू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो..? 
मोनू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं...! 
सोनू- अगर फिर भी गर्मी लगती है, तो क्या करते हो...? 
मोनू- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
viral jokes in hindi when Husband gave wonderful gift to wife read funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay


दिवाली की शाम को तांत्रिक की पत्नी को भूत पकड़ लिया...और फिर...

यह देख तांत्रिक सब काम छोड़ भूत भगाने बैठ गया

तांत्रिक- तुम कौन हो?

तांत्रिक की पत्नी- आमी मोजंलिका...

तांत्रिक- क्या चाहिए?

तांत्रिक की पत्नी- 25 हजार टका

तांत्रिक- क्यों?

तांत्रिक की पत्नी-सोने की अंगूठी खरीदनी है।

फिर...भूत की जमकर हुई कुटाई
 

विज्ञापन
viral jokes in hindi when Husband gave wonderful gift to wife read funny chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock



लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?

चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।

लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।

रिश्ता वही, सोच नई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed