जिस तरह एक स्वस्थ शरीर को अच्छे भोजन और अच्छे पानी की जरूरत होती है, उसी तरह एक स्वस्थ मन के लिए हंसना भी जरूरी होता है। हंसने से आप बड़ी से बड़ी बीमारी का हंसकर मुकाबला कर सकते हैं। ऐसे कई सारे उदाहरण देखे गए हैं। बुलंद हौसले और चेहरे पर खुशी लेकर कई लोगों ने कैंसर जैसी बीमारी तक का सामना किया है। खास बात ये है कि इस हंसी की दवा के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क भी अदा नहीं करना पड़ता है। आप केवल खुश रहकर जिंदादिली के साथ किसी भी बीमारी को मात दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुदगुदाने वाले जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं।
Viral jokes: जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी, आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोट-पोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिखारी – भैया एक रुपए दे दो।
रामू जी – कल आना कल।
भिखारी – इसी कल-कल के चक्कर में तो इस कॉलोनी में मेरे हजारों रुपये फंसे हैं।
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पापा से पूछा-
पापा दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पापा ने उत्तर दिया-बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं!
पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना।
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे ... आज सफ़ेद निकला है।
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।
अलादीन और पति दोनों गायब हैं.......