फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- तुम्हारा बंटी से क्या रिश्ता है? चिंटू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 24 Mar 2022 03:33 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 24 Mar 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Relationship Jokes In hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं रहता है। ऐसे में लोग कई तरह की बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप ऐसी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन थोड़ा समय निकाल के हंसना चाहिए। नियमित रूप से हंसने से आपको कभी भी अवसाद और चिढ़चिढ़ेपन की शिकायत नहीं होगी। हंसने से बड़ी से बड़ी बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। हंसते समय हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है, जिससे हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़ कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...  



टीचर- तुम्हारा बंटी से क्या रिश्ता है? 
राहुल- बहुत दूर का रिश्ता है टीचर, वह मेरा सगा भाई है।
टीचर- तो फिर दूर का रिश्ता कैसे हुआ? 
राहुल- क्योंकि, इसके और मेरे बीच 6 भाई-बहन हैं।

Today Funny Jokes Teacher Student Relationship Jokes In hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

बंता को अपना पालतू कुत्ता बेचना था, संता उसे खरीदने वाला था।
संता – क्या यह कुत्ता वफादार है?
बंता – हां जी, मै इसको दो बार पहले भी बेच चुका हूं, ये इतना वफादार है कि हर बार मेरे पास वापस आ जाता है।

Today Funny Jokes Teacher Student Relationship Jokes In hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

एक सज्जन आदमी ने एक सात वर्षीय लड़की से पूछा – तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं।
ये तुम्हें किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से..?
लड़की ने उत्तर दिया – जहां तक मेरा ख्याल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं क्योंकि उनके सर के सारे बाल गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Relationship Jokes In hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

सिपाही - चल भाई, तेरी फांसी का समय हो गया।
कैदी - पर मुझे तो फांसी 10 दिन बाद होने वाली थी?
सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है,
इसलिए तेरा काम पहले।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Relationship Jokes In hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

मालिक को काफी देर से मच्छर परेशान कर रहे थे, तो नौकर से कहा: मच्छर मार दो!
नौकर आलस में था।
थोड़ी देर बाद भी मच्छर वैसे ही गुनगुना रहे थे।
मालिक ने फिर नौकर से पूछा: मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर ने मालिक से कहा: मच्छर तो मार दिए, ये तो उनकी विधवा पत्नियों के रोने की आवाज़ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed