हंसना शरीर के लिए सबसे अच्छी दवाई है। डॉक्टर और विशेषज्ञ भी बीमार व्यक्ति को हंसने की सलाह देते हैं। आपकी आधी समस्या सिर्फ हंसने से ही गायब हो जाती है। हंसने-मुस्कुराने से जहां दिल की धड़कन सामान्य रहती है, वहीं ज्यादा हंसने वाला व्यक्ति अपनी उम्र से तकरीबन छह साल अधिक समय तक जिंदा रहता है। इसलिए हंसने में बिल्कुल भी कंजूसी न करें, जब भी मौका मिले ठहाके लगा कर हंसे। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes in Hindi: शिक्षक ने सोनू से बोला- अपने बैग से सारी किताबें निकालो, जवाब सुनकर टीचर की बोलती हुई बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी...
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था...
शिक्षक सोनू - से बहुत परेशान थे
शिक्षक -सोनू, अपने बैग से सारी किताबें निकालो।
सोनू - निकाल ली सर,,,,,,
शिक्षक - ये किताब किसकी है?
सोनू - कागज की है सर।
शिक्षक - ये तो मुझे भी पता है कागज की है।
सोनू - तो फिर पूछ क्यों रहे हो?
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए...
राम - इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है
श्याम - कब-कब...?
राम - पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय...