Viral Jokes And Latest Chutkule in Hindi: हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लीजिए। हंसने के कारण मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: जब पप्पू की मम्मी ने कहा- आज तुम्हारी मौसी भी उड़ेगी और पापा भी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
देवर के सिर पर चोट लग गई…
भाभी- ये कैसे हुआ देवर जी?
देवर- अरे, भाभी जी, मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
भाभी- तो इसमें सिर कैसे चोट कैसे लग गई ?
देवर- भाभी जी इसी दौरान मुझे एक पड़ोसी ने कहा- कभी दिमाग का इस्तेमाल भी कर लिया कर।
टीचर- पढ़ना शुरू कर दो, एग्जाम आने वाले हैं
सोनू- सर जी, मैं तो दिन-रात पढाई करता हूं, चाहे तो आप कुछ भी पूछ लो
टीचर- अच्छा तो बताओ, लाल किला किसने बनाया
सोनू- लेबर और मिस्त्री ने मिलकर बनाया था
टीचर- अरे पागल, मेरा मतलब किसने बनवाया
सोनू- सर जी, उस समय के ठेकेदार ने बनवाया होगा।
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइये ,
आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है ,
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ ,
नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं ,
मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।