फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 18 Jul 2023 04:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Funny Chutkule in Hindi Majedar Jokes in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

Viral Jokes: इंसान के जीवन में हंसी का बड़ा महत्व है। आपकी मुस्कुराहट बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से हल करने में मदद करती है। अगर आप किसी की नाराजगी को दूर करना चाहते हैं, जोक्स और चुटकुलों से आप उनको हंसा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पप्पू- जो डर गया, वो मर गया' कहावत कैसे बनी? 
गप्पू- मुझे नहीं पता। तू बता। 
पप्पू- जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम 'जो' था और
दूसरे का नाम 'वो'। एक रात 'जो' को बाथरूम में भूत दिखा।
'जो' डर गया और उसने 'वो' को आवाज लगाई।
'वो' दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
'वो' मर गया। बस तभी से ये कहावत बन गई कि 'जो डर गया, वो मर गया!
 

Viral Jokes: Funny Chutkule in Hindi Majedar Jokes in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

एक बाबा औरतों पर ज्ञान दे रहे थे... 
औरतों के पास यदि अलादीन का चिराग होता तो...
जिन्न या तो मेथी छांट रहा होता या फिर मटर छिल रहा होता...!!!
 

Viral Jokes: Funny Chutkule in Hindi Majedar Jokes in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

संता ने अपने नौकर से कहा- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है। 
संता- अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर। 


आज के मजेदार जोक्स: संता ने बताया- इंसान का दिमाग कब नहीं करता है काम, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Funny Chutkule in Hindi Majedar Jokes in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

परसो घरवाली ने कहा- मुझे 2,000 रुपये दे दो वापस कर दूंगी...!
मैंने पर्स निकाला और पैसे देने लगा तो बोली- अच्छा चलो 1,000 दे दो केवल 1,000 बाद में ले लुंगी...!
आज सुबह बोली- मुझे तुमसे 1,000 लेने हैं....
मैंने पर्स निकाला और 1,000 देने लगा तो फिर बोली- रहने दो मुझे आपको 1,000 देने भी तो हैं, चलो बराबर हो गए...!

Jokes: गांव में बन रहा था आधार कार्ड, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
Viral Jokes: Funny Chutkule in Hindi Majedar Jokes in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...!
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed