फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पिता- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, बेटे का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 18 Aug 2023 04:03 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 18 Aug 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes father son jokes read viral majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। इसकी वजह से आप मानसिक तनाव और चिंता से बच सकते हैं। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्त रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां आप से दूर रहती हैं। इसलिए हमें कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए)- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुझे पुदीना लाने के लिए कहा था और तू ये धनिया ले आया. पहचान ही नहीं पाता.
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- फिर तो पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं.
पिता- क्यों?
बेटा- क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!

Viral Jokes father son jokes read viral majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक बच्चा पड़ोसी के घर जाकर बोला- पिताजी
थोड़ी देर के लिए आपका छाता मंगवाया है।
पड़ोसी- हां-हां, क्यों नहीं! और कुछ कह रहे थे तुम्हारे पिताजी ?
बच्चा- हां, वो कह रहे थे कि अगर वह कमबख्त
न दे तो शर्मा अंकल के यहां से ले आना !
Viral Jokes father son jokes read viral majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने खाना बनाया और बड़े प्यार से पति से पूछा
पत्नी- और बताओ, आज खाना कैसा बना है?
पति- तुम भी ना, बस लड़ने के बहाने ढूंढती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes father son jokes read viral majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं!
क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!
विज्ञापन
Viral Jokes father son jokes read viral majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
पप्पू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए निकाला...
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
पप्पू- नहीं साइकिल की...!!!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed