फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति- बताओ जब मैं हंसता हूं तो कैसा लगता हूं? पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 14 Apr 2022 03:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
Viral Funny Jokes Husband Wife Jokes Pati Patni Lot Pot Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

Funny and Viral Chutkule in Hindi: कई बीमारियों की दवा हंसी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास कई प्रकार की टेंशन है। चिंता और मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हमें हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...




भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूं
भिखारी-भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी
लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा
लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते हैं
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा
लड़की- हम्म ये हुई ना बात, माफ़ करो बाबा घर पे कोई नहीं है।
भिखारी बेहोश।

Viral Funny Jokes Husband Wife Jokes Pati Patni Lot Pot Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock


पति- बताओ जब मैं हंसता हूं तो कैसा लगता हूं? 
पत्नी- ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो। 

Viral Funny Jokes Husband Wife Jokes Pati Patni Lot Pot Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

आदमी- मेरी पत्नी एक हफ्ते से गायब है।
पुलिस- उनकी कोई निशानी है? 
आदमी- जी ये चुन्नू छह साल का और ये मुन्नू चार साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Funny Jokes Husband Wife Jokes Pati Patni Lot Pot Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो।
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूजपेपर मांग रही हो। यह लो मेरा टैबलेट।
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा।
अब पति सदमे में है। 

विज्ञापन
Viral Funny Jokes Husband Wife Jokes Pati Patni Lot Pot Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed