Viral Chutkule: जोक्स और चुटकुले इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने में जोक्स की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
मास्टर जी- अगर नदी में नींबू का पेड़ है, तो नींबू कैसे तोड़ेंगे?
संता- चिड़िया बनकर।
मास्टर जी- नालायक, तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
संता- वही, जिसने नदी में नींबू का पेड़ लगाया होगा।
संता का जवाब सुनकर मास्टर जी बेहोश हो गए।
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -क्या? किधर?
मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!
पत्नी- आपने कुछ सुना...
पति- क्या...?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था..
दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है...
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था।
Hindi Chutkule: टीचर ने पप्पू से पूछा- मोटी भैंस क्या देती है, जवाब सुनते ही जमकर की धुनाई