Viral Chutkule: इंसान के लिए हंसी दवा का काम करती है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। अगर इंसान हर दिन नियमित रूप से हंसता है, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Chutkule: जब पप्पू ने हवलदार की जेब में जला दी माचिस, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पप्पू- सर, हवालदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो , तो जेब गर्म कर,
मैंने माचिस जला दी।
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे...
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी...
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था...
बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।