फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? बंता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 08 Aug 2022 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi What do you do if you feel hot Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule: हर इंसान के लिए आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हम तरोताजा महसूस करते हैं। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा? 
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है? 
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? 
पति- हां, क्या करना है? 
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है? 
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
Viral Chutkule in Hindi What do you do if you feel hot Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!

Viral Chutkule in Hindi What do you do if you feel hot Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है? 
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या? 
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ। 
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर। अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi What do you do if you feel hot Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीना- हेलो... कहां हो मीना?
मीना- मोटीवेट कर रही हूं,
टीना- किसे?
मीना- किसे क्या मतलब?
तेरा 'वेट' कर रही हूं 1 घंटे से... 'मोटी'... 

विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi What do you do if you feel hot Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

मास्टरजी - पढ़ाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं 
मोनू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो 
मास्टरजी - बता ताजमहल किसने बनाया 
मोनू- मिस्त्री ने 
मास्टरजी - अबे गधे मतलब किसने बनवाया 
मोनू- ठेकेदार ने बनवाया होगा...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed