Valentine's Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान के लिए सेहतमंद रहना एक चुनौती है। इसलिए वर्तमान समय में इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह किसी औषधि से कम नहीं है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही आप दिल की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। खुलकर हंसने से मानसिक तनाव और चिंता से परेशान इंसान ठीक हो जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Valentine's Jokes: वैलेंटाइन डे और पप्पू का दुख, पढ़िए मजेदार जोक्स
वैलेंटाइन डे के दिन एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख संता बोला- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें।
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली- अरे ओ। यहां Tik Tok की शूटिंग हो रही है...
तेरी प्रेम कहानी की नहीं।
लड़की पप्पू से- आपका कुत्ता तो टाइगर जैसा दिखता है, क्या खिलाते हैं आप।
पप्पू- ये कमीना टाइगर ही है, प्यार व्यार के चक्कर में पड़ गया तो शक्ल कुत्ते जैसी हो गई है।
एक औरत (दूसरी औरत से) - मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है, तेरे पास क्या है?
दूसरी औरत (बड़े ही शांत स्वर में) - मेरे पास 20 साल पहले शादी में सिलवाया हुआ सूट है, जो अभी तक मुझे फिट आता है।
Hindi Jokes: वैलेंटाइन डे पर कार में घूम रहे थे ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
लड़की के पिता- क्या करते हो बेटा?
लड़का- I am the Director of Goat Research And Development Institute.
लड़की के पिता- बहुत बड़े अफसर लगते हो बिटवा तनिक हिंदी में बताओ ना
लड़का- हम बकरियां चरावत हैं।
लड़की के पिता के उड़ गए होश...