फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर और संता की बातचीत सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 20 Sep 2023 11:55 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 20 Sep 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Todays Funny Jokes Pati Patni Ke Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है। उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही कारण है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास नहीं आएगी। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे...



टीचर और संता के बीच बातचीत
टीचर- मैं तुम्हें भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल
का एक उदाहरण देती हूं दूसरा उदहारण तुम देना
संता- जी मैडम
टीचर- मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी
संता- मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा
दे थप्पड़,दे थपप्ड़,दे थप्पड़

Todays Funny Jokes Pati Patni Ke Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर-  तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है.
मंटू- पहले तो बहुत रोया, फिर रोते हुए बोला साहब 
ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...? 
 
Todays Funny Jokes Pati Patni Ke Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- अब क्या हाल है?
मरीज- पहले से ज़्यादा खराब है।
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
मरीज़- नहीं दवाई की शीशी तो भरी हुई थी।
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई लेली थी?
मरीज़- आप ने दी तो मैंने लेली।
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी?
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी।
डॉक्टर- गधे दवाई को पीलिया था?
मरीज़- नहीं जी पीलिया तो मुझे था।
डॉक्टर- बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Funny Jokes Pati Patni Ke Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
एक कंजूस अपने बच्चे को पीट रहा था
पड़ोसी ने पूछा क्यों मार रहे हो इसे, कितना मासूम है ये
कंजूस- अरे, आपको नहीं पता कि ये कितना शरारती है।
एक बात नहीं सुनता है मेरी।
पड़ोसी- क्यों क्या हुआ ऐसा?
कंजूस- मैंने इससे कहा था एक-एक सीढ़ी छोड़कर चढ़, चप्पल घिस जाएंगी।
विज्ञापन
Todays Funny Jokes Pati Patni Ke Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं.
पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed