फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 10 May 2024 11:46 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 May 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Todays Funny Jokes In HIndi Read Viral Latest Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes In HIndi: हंसना और मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। साथ ही हंसते मुस्कुराते रहने से बड़ी सी बड़ी समस्या भी आसानी से पार हो जाती है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा- हमारी लड़की की आवाज तो कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और
स्वभाव में से तो गाय है।
तभी लड़का बोल पड़ा- जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी है।

Todays Funny Jokes In HIndi Read Viral Latest Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो।
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूज पेपर मांग रही हो।
ये लो मेरा टैबलेट।
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा।
तब से पति सदमे में है!
Todays Funny Jokes In HIndi Read Viral Latest Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की
10 लाख कॉपियां दो दिन में ही बिक गईं।
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी।
किताब का नाम था- 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से छप गया- 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Funny Jokes In HIndi Read Viral Latest Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
पति और पत्नी का जोरदार झगड़ा हो रहा था।
पति गुस्से से बोला- तेरी जैसी 50 मिलेंगी।
पत्नी हंस कर बोली- अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए।
विज्ञापन
Todays Funny Jokes In HIndi Read Viral Latest Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
रमेश ने शौक- शौक में व्रत रख लिया।
रमेश (पत्नी से) - देखो सूरज डूब चुका है, अब खाना खाते है।
पत्नी (रमेश से) - नहीं जी।
रमेश - देखो डूबा या नहीं
पत्नी - नहीं जी।
रमेश - लगता है ये मुझे साथ लेकर ही डूबेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed