फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब चींटी ऑटो में बैठकर जा रही थी, पढ़िए हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले चुटकुले

Wed, 30 Aug 2023 11:45 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Todays Funny Jokes haathi cheeti jokes read the funny jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना एक तरह का योग है। हंसने से मांसपेशियों की कसरत होती है, जिससे हमारा शरीर आराम महसूस करता है। हेल्थ एक्सपर्ट का भी यही कहना है। उनके मुताबिक, हंसने से आप तनाव मुक्त महसूस करते हैं और खुश रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



नेता- हां. अब सही समय आ गया है।
जनता- क्या आप देश को लूट खाओगे ?
नेता- बिल्कुल नही।
जनता- हमारे लिए काम करोगे?
नेता- हां. बहुत।
जनता- महगांई बढ़ाओगे?
नेता- इसके बारे में तो सोचो भी मत।
जनता- आप हमे जॉब दिलाने में मदद करोगे ?
नेता- हां. बिल्कुल करेंगे।
जनता- क्या आप देश मे घोटाला करोगे?
नेता- पागल हो गए हो क्या बिलकुल नहीं।
जनता- क्या हम आप पर भरोसा कर सकते हैं ?
नेता- हां
जनता- नेता जी …
चुनाव जीतकर नेताजी वापस आये
अब आप, नीचे से ऊपर पढ़ो।

Todays Funny Jokes haathi cheeti jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
चींटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी।
 
Todays Funny Jokes haathi cheeti jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो। एक काम ढंग से
नहीं कर सकते, मुझे पता था कि तुम्हें नहीं
मिलेंगे, इसलिए में पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Funny Jokes haathi cheeti jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति और पत्नी में बातचीत बंद थी
सुबह पति को जल्दी जाना था.. उसने
रात को पेपर पर लिखा
“मुझे सुबह 5 बजे उठा देना.. अर्जेंट काम है..!!!”
और पेपर वाइफ के तकिये के पास रख दिया…
सुबह 8 बजे जब उठा तो देखा उसके ऊपर
बहुत सारे पेपर पड़े थे और सब पर लिखा था,
“उठ जाओ 5 बज गए”,
“Please उठ जाओ, वरना लेट हो जाओगे”
मोरल- पत्नी से पंगा नही लेना चाहिए…
विज्ञापन
Todays Funny Jokes haathi cheeti jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये।
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से।
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन।
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कहीं रेल के नीचे ना आ जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed