फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बस में मिली लड़की ने लड़के से कही ऐसी बात, हो गई चौड़े में बेइज्जती

Thu, 18 Apr 2024 11:23 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes Doctor Patient Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

आज के मजेदार जोक्स: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था
हो गई न चौड़े में बेइज्जती!

Todays funny jokes Doctor Patient Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
डॉक्टर चिंटू से- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
चिंटू- जी, मास्टर जी के लिए।
डॉक्टर- पर ऐसा क्यों?
चिंटू- क्योंकि मास्टर जी को मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
Todays funny jokes Doctor Patient Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था..
लड़की (गुस्से में): क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में): देख रहा हूँ कि अगर तुम मेरी अम्मा होती तो मैं भी सुन्दर होता..!
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes Doctor Patient Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा 
पत्नी- सुनो जी, आपको आरती याद है ना?
पति- हां हां, वो दुबली-पतली सी, वही ना? फिर घर 
में भगवान की पूजा बाद में पति की पूजा पहले जमकर की गई।
विज्ञापन
Todays funny jokes Doctor Patient Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
भिखारी – ऐ भाई एक रुपया देदे, तिन दिन से भूखा हूं।
राहगीर – तिन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा..?
भिखारी – वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed