फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू ने बताया शादी बिजली के तार की तरह होती है, पढ़िए चुटकुले

Wed, 24 Jan 2024 11:08 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes Chintu ke majedar jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

हिंदी के मजेदार जोक्स: किसी भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की जरूरत होती है। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक हम सभी से दूर रहती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए हेल्थ एक्सर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से बचा सकती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने-हंसाने के सफर पर...



जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ, तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय में कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता।

Todays funny jokes Chintu ke majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा- क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो? 
दूसरे बच्चे ने कहा- हां...
पहला बच्चा- कैसे ? 
दूसरा बच्चा- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो।
Todays funny jokes Chintu ke majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर चिंटू से बोला- मोटापे का एक ही इलाज है।
चिंटू- क्या डॉक्टर…?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
चिंटू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले…
डॉक्टर साहब बेहोश…
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes Chintu ke majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- शादी बिजली के तार की तरह होती है
पिंटू-कैसे? 
चिंटू- सही जुड़ जाए तो सारा जीवन रोशनी ही रोशनी और 
गलत जुड़ जाए तो जिंदगी भर बिजली के झटके लगते रहते हैं...
विज्ञापन
Todays funny jokes Chintu ke majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Twitter
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा- बताओ, 
कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा?
पति, पत्नी, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त?
गप्पू खड़े होकर बोला- सर चप्पल!
फिर मास्टर जी ने की गप्पू की जमकर पिटाई…
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed