Today’s Majedar Jokes: हंसी एक दवा और योग की तरह है जिसके कई फायदे होते हैं। हंसने से हम मानसिक तनाव का शिकार होने से बचते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बनी रहती है और हंसी हमें दिल की बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से) - इस बैग में क्या है...?
पप्पू - बताते हैं...!
पुलिसवाले ने फिर से पूछा - अरे क्या है इसमें...?
पप्पू - बताते हैं... बताते हैं...!
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया!
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला -
साहब इसमें तो बतासे हैं...!
पुलिसवाला (पप्पू से)- इसमें बतासे हैं, तो
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था...?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था,
ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश
टीचर- बताओ तुम्हारा होमवर्क कहां है?
संता- मैडम फेसबुक पर चेक करिए,
मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और
आपको टैग भी कर दिया है...!!
दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग ही पाए जाते हैं...
पहले दिल में धड़कने वाले और दूसरे आंखों में खटकने वाले!
एशियन पेंट सालों साल चले या ना चले लेकिन...
उसके साथ मिलने वाली बाल्टी अगले 10 सालों तक नहाने के काम जरूर आती है!
इंटरव्यू के दौरान बॉस- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का- हां
बॉस- कुछ बोलकर सुनाइए
लड़का- 'डूगना लागान डेना पडेगा बुवन'
बॉस- चल दफा हो।
Hindi Jokes: संता- यार ये मिर्ची किस मौसम में लगती है? बंता ने दिया हंसाने वाला जवाब
कुछ अमीरों की चर्चा
किसी ने कहा मेरा बाथरुम 10 लाख का तो किसी ने 20 लाख को किसी ने 50 लाख का बताया
और जब यही बात एक गाँव के आदमी से पूछी गई तो उसने बताया की मै जहा सुबह लोटा लेके जाता हूँ उस खेत की कीमत 7 करोड़ है
और ऐसे बाथरुम तो हम रोज बदल देते हैं!
Hindi Jokes: पप्पू से टीचर- पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे? जवाब सुनकर हो गई बेहोश