आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने-अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं मिलता है। यही कारण है कि कई लोग आजकर अवसाद जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सलाह दी जाती है, कि हमें अपना मन हल्का करने के लिए हंसना चाहिए। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम भी बेहतर बना रहता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इतना ही नहीं, जब हम हंसते हैं, तो हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। साथ ही हमारे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचता है। इसलिए आज हम आपके लिए बहुत मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
गोलू- पापा क्या मैं बेकार हूं?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है...
गोलू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है.
फिर पापा ने गोलू पर कर दी जूतों और चप्पलों की बरसात
एक भैय्या को पासपोर्ट फार्म भरने के लिए दिया
उसने भरा
प्रश्न- Enter your Name
उन्होंने लिखा- Bhaiya Gajendra Tiwari
प्रश्न- Provide your PAN Details
भैय्या- 120/300 बाबा जर्दा , बनारसी पता , हल्का चूना, डबल कत्था, नवरत्न किमाम , कच्ची पक्की सुपारी, लौंग - इलायची और तनिक हरी पत्ती.
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए.
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है...
पत्नी ने नया फोन लिया।
अपने पति को सरप्राइज देने के लिए किचन में जाकर फोन किया।
पत्नी- कैसे हो जानू
पति- हां डार्लिंग, बाद में फोन करता हूं अभी वो चुड़ैल किचन में है।