Today’s Funny Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हम कई उपाय करते हैं, लेकिन हंसकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी मानते हैं कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। हम किसी समय भी हंस सकते हैं, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: अंकल- अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है, क्या हुआ? मिंटू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
अंकल- अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है, क्या हुआ?
मिंटू- कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गई है।
अंकल - ओह हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली?
मिंटू- हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी
संता (वकील से)- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए
वकील- क्यों?
संता- वो पिछले 5 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही
वकील- एक बार फिर अच्छी तरह सोच लो। ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।
पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है...
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ...
शिष्य – गुरूजी, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो ?
गुरूजी – उसे मन का वहम कहते हैं
बेटा.. मन का वहम !