Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। वर्तमान समय में मानसिक तनाव से दूर और स्वस्थ रहना एक चुनौती है। हंसी एक ऐसी दवा है जो मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और वह स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो आपकी इंसान को हंसाने में मदद करेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे, संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चों...
संता- कुछ देर तक देखेंगे मैम फिर... उसे उठाकर स्टाफ रूम में रख देंगे...
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।
अमीर आदमी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, फार्महाउस है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी- मेरे पास एक बेटा है। जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है।
टीचर- बताओ छिपकली दीवार पर क्यों चलती है...?
पप्पू- सर हम भी तो जमीन पर चलते हैं,
छिपकली ने कुछ कहा क्या...?
Hindi Jokes: जब पत्नी ने नए साल पर संता से मांगा गिफ्ट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े किसी को दान कर दूं क्या...?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना...?
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..!
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी...?