फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब संता किसी को 2 लाख रुपए देकर भूल गया, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 11 Nov 2022 12:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Nov 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Santa aur Banta Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes in Hindi: अच्छी हवा और अच्छा खान पान हमारे सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसी प्रकार हंसनी भी हमारे मानसिक सेहत बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारी हंसी हमें अंदर से खुश रखती है, जिससे हमारा सारा तनाव व परेशानी कुछ पल के लिए हमसे दूर हो जाते हैं। वहीं अगर आप नियमित रूप से हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो आपको मानसिक तनाव और उसके जैसी अन्य बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यही कारण है कि लोगों को सुबह शाम हंसने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इसी क्रम में हम आज भी आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए खोलें, जोक्स का पिटारा...



संता बहुत दुखी था… किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो…
संता- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे।
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं…

Today’s Funny Jokes Santa aur Banta Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीटू- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
शौंटी-  कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था।
टीटू- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
शौंटी मेरी पत्नी का नाम तपस्या है।
लेकिन केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया
“Happy Birthday समस्या”।

Today’s Funny Jokes Santa aur Banta Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

अपनी महबूबा की आंखों में आंखे डालकर एक देहाती लड़का देसी भाषा में बोला...
लड़का: सुनीता, हमै तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
तभी बाजू से गुजरते हुए एक बूढ़े आदमी ने कहा: काये बेटा नैक देखियो कि आगे बाले चौराहे पे जाम लगो है का...

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Santa aur Banta Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....
कुछ दिन बाद...
बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो।
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते।

विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Santa aur Banta Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed