Jokes in Hindi: अच्छी हवा और अच्छा खान पान हमारे सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसी प्रकार हंसनी भी हमारे मानसिक सेहत बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारी हंसी हमें अंदर से खुश रखती है, जिससे हमारा सारा तनाव व परेशानी कुछ पल के लिए हमसे दूर हो जाते हैं। वहीं अगर आप नियमित रूप से हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो आपको मानसिक तनाव और उसके जैसी अन्य बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यही कारण है कि लोगों को सुबह शाम हंसने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इसी क्रम में हम आज भी आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए खोलें, जोक्स का पिटारा...
आज के मजेदार जोक्स: जब संता किसी को 2 लाख रुपए देकर भूल गया, पढ़िए मजेदार जोक्स
टीटू- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
शौंटी- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था।
टीटू- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
शौंटी मेरी पत्नी का नाम तपस्या है।
लेकिन केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया
“Happy Birthday समस्या”।
अपनी महबूबा की आंखों में आंखे डालकर एक देहाती लड़का देसी भाषा में बोला...
लड़का: सुनीता, हमै तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
तभी बाजू से गुजरते हुए एक बूढ़े आदमी ने कहा: काये बेटा नैक देखियो कि आगे बाले चौराहे पे जाम लगो है का...
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....
कुछ दिन बाद...
बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो।
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते।
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!