Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: हमें हर दिन खुलकर हंसना चाहिए जिससे हमारा मन प्रसन्न रहे। हंसने से हम टेंशन से दूर रहती है। जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसाने में मदद करते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: संता ने बंता से कहा- सगाई-शादी के बीच थोड़ा समय क्यों रखा जाता है...? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
बंता- क्यों...?
संता- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया...!!!
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला - और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड को फोन लगाकर संता बोला...
संता- क्या कर रही हो?
लड़की- मेल निकाल रही हूं यार?
संता- हां, जो लोग कम नहाते हैं तो उनके शरीर में मैल जम ही जाता है।
लड़की- मैं ऑफिस में हूं पागल, ई-मेल निकाल रही हूं।
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?