फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब घर जमाई ने कहा मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 11 Sep 2022 02:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
Today's Funny Jokes Saas Ghar Jamai Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

Funny Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की सलाह देते हैं। हंसने की वजह से मानसिक तनाव के कारण होने वाली बीमारियां इंसान से दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...!
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...!
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...!
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!

Today's Funny Jokes Saas Ghar Jamai Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
घर जमाई- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं

 
Today's Funny Jokes Saas Ghar Jamai Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Today's Funny Jokes Saas Ghar Jamai Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

 
विज्ञापन
Today's Funny Jokes Saas Ghar Jamai Jokes Read Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
संता- क्या बात कर रहा है, सच में..
बंता- और नहीं तो क्या।
संता- फिर क्या बोली?
बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed