Today’s Funny Jokes: अच्छी सेहत के लिए मानसिक तनाव से दूर रहें और हंसते रहें। हंसते रहने से मानसिक तनाव दूर रहता है। इसके अलावा हमारा मन तरोताजा है। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप भी हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बाती आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मेजदार जोक्स: लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? प्रेमी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
प्रेमी- शाहजहां जितना
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ
प्रेमी- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं।
टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ?
पिंटू- 20 ही बचेंगे और क्या,,,,
टीचर- मूर्ख 20 कैसे बचेंगे?
पिंटू- सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
भोजन में बाल आने के बाद सोनू ने अपनी सुंदर बीवी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
सोनू- जानू जुल्फों को संभाल लिया करो,
बीवी शर्माते हुए बोली- आप भी न बड़े वो हो
सोनू- ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है,
अगली बार भोजन में बाल मिला, तो मां कसम, साली जी को ले आऊंगा...
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !