फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब पतिदेव से हो गई एक गलती, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 02 Jun 2023 12:01 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 02 Jun 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes When Husband Surprise Wife Read Pati Aur Patni Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Hindi Jokes: आजकल हर किसी की जिंदगी तनाव से भरी हुई है, जिसके साथ कई और तरह की बीमारियां हमें घेरने लगती हैं। अगर आप इन सब बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको हर दिन हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। हंसने से आपके आसपास सकारात्मक माहौल बना रहता है और आप बड़ी से बड़ी बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। ये एक योग की तरह है, जिससे हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला..



वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी- मेरा नाम रंजना है!
पूरा कोर्ट खामोश...

Today Funny Jokes When Husband Surprise Wife Read Pati Aur Patni Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
गोलू- ब्यूटी पार्लर का हिन्दी मे मतलब पता चल गया
मोलू- क्या बता?
गोलू- महिला मुख काया पलट जादुई केंद्र
गोलू की बात सुनकर मोलू जोर- जोर से हंसने लगा।
Today Funny Jokes When Husband Surprise Wife Read Pati Aur Patni Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
चिंटू( मिंटू से)- आज का दिन काफी खास है।
मिंटू - क्यों
चिंटू- क्योंकि आज के दिन के लिए हम पूरी जिंदगी काम करते हैं।
मिंटू- वो कैसे
चिंटू- आज 2 जून है ना, हम सभी 2 जून की रोटी के लिए तो काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes When Husband Surprise Wife Read Pati Aur Patni Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में बड़ी है वो बैठ जाए...
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं।
विज्ञापन
Today Funny Jokes When Husband Surprise Wife Read Pati Aur Patni Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू- यार 2 जून की रोटी बड़ी मुश्किल से मिलती है।
गप्पू- हां यार बात तो सही कही
पप्पू- इसलिए तो मैंने आज रोटी नहीं पकोड़े खा लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed