{"_id":"6632341f20e68a6d2103fac4","slug":"today-funny-jokes-viral-husband-wife-jokes-majedar-jokes-2024-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: पति- शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे? पत्नी ने दिया गजब का जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: पति- शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे? पत्नी ने दिया गजब का जवाब
आज के मजेदार जोक्स: हंसी के एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से घर में सकारात्मक माहौल रहता है औ आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
मास्टर- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए।
गप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया।
मास्टर- क्या तुम बेवकूफ हो?
गप्पू- नहीं मास्टर जी आप अकेले खड़े थे इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।