फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुटकुले: जीजा- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Tue, 30 Apr 2024 09:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Jija Sali Viral Chutkule in Hindi Majedar Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

चुटकुले: जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।



पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!
 

Trending Videos
Jija Sali Viral Chutkule in Hindi Majedar Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

जीजा- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
साली- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर आप नहीं बदले।
जीजा- वो कैसे?
साली- जब मैं आपसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार 
 

Jija Sali Viral Chutkule in Hindi Majedar Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है ?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Viral Chutkule in Hindi Majedar Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

दो पागलों ने पागलखाने से भागने का प्लान बनाया ,
पहला- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
दूसरा- हां आइडिया अच्छा है,
अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
पहला- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, साला अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक आज भाग सकते थे ,
दूसरा- कोई नहीं यार चलो कल कोशिश करते हैं
 

विज्ञापन
Jija Sali Viral Chutkule in Hindi Majedar Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed