Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसी कई बीमारियों से बचाने में मदद करतीहै। तनाव से दूर रहने और सेहतमंद रहने के लिए लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ...अकबर ने कब तक शासन किया था? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
टीचर- बताओ...अकबर ने कब तक शासन किया था?
पप्पू- मैडम जी....पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक।
संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।
Jokes: पंडित जी और महिला की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
रानी अपनी सहेली बानी से- क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?
बानी- हां, 5 हजार रुपये की है।
रानी- अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?
बानी- हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।
रानी- क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?
बानी- नहीं, मैंने पति ही बदल लिया।
Majedar Chutkule: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? पप्पू ने लोटपोट करने वाला जवाब
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ।
पप्पू- आम, केला, अमरूद।
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।
पप्पू- एक दर्जन केले।