Today Funny Jokes: अगर हम सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो जीवन सेहतमंद रह सकते हैं। हंसने की वजह से हम और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। काम के बढ़ते बोझ की वजह से इंसान अपनों से दूर होता जा रहा है। हमें खुश रखने में जोक्स और चुटकुले हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: बेटा बाप से- पापा ये साढ़ू का रिश्ता क्या होता है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा बाप से- पापा ये साढ़ू का रिश्ता क्या होता है?
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
लड़की ( बॉयफ्रेंड से) – मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) –
अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया