Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव दूर रहते हैं। आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं? महिला का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- भैया, ऐसा सूट दिखाओ कि पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे
दुकानदार रह गया हैरान!
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
लॉकडाउन में नींद और सपने
लॉकडाउन में नींद का समय इतना बढ़ गया है कि......
कुछ दिनों से सपने रिपीट हो रहे है।
और कल तो हद हो गई, जब दो सपनों के बीच विज्ञापन आने लगे
Jokes: जब बस में सीट के लिए लड़ रही थीं लड़कियां, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
Chutkule: लड़की- मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार? लड़के ने दिया गजब का जवाब
गोलू पैराशूट बेच रहा था...
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ...
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...?
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!