Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। काम में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?
बंता- घरवाली
संता- मतलब?
बंता- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
एक अंकल ने सोनू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
सोनू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू में पूछा गया- अंग्रेजी आती है?
टिंकू- क्यों, चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या...!!
पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही।
पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।