फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पुलिसकर्मी और महिला की बातें पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 16 Jul 2023 12:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes: police jokes in hindi girls chutkule in hindi
Today Jokes - फोटो : amar ujala

Today Funny Jokes: वर्तमान समय के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। काम दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको तनाव से बचा सकती है। आप तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को आप पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश

Today Funny Jokes: police jokes in hindi girls chutkule in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद, एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा -
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा- नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।हं
 

Today Funny Jokes: police jokes in hindi girls chutkule in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की... 
पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या? 
पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे

Jokes in Hindi: मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय पकड़ी गई खूबसूरत महिला, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes: police jokes in hindi girls chutkule in hindi
Today Jokes - फोटो : iStock

टीचर- इतने दिन कहां थे? 
रमेश- बर्ड फ्लू हो गया था।
टीचर- पर यह तो बर्ड में होता है... इंसानों में नहीं 
रमेश (गुस्से में)- इंसान समझा ही कहां है आपने, रोज तो मुर्गा बना देते हो...

विज्ञापन
Today Funny Jokes: police jokes in hindi girls chutkule in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed