जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया, आगे जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
ट्रेन में दो यात्री
पहला- व्हाट्सअप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है..
दूसरा- वो कैसे..
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था।
पति – आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी – गिर गई थी लग गई….
पति – कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी : तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
एक बार संता के फोन पर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हैं?
संता– नहीं, पर आप कौन हो ।
लड़की– तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हो ?
संता – हां, पर आप कौन?
लड़की– तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोकेबाज।
संता– सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की– बीवी ही हूं कुत्ते, आज तो बस
तू घर आजा।
ससुर: मेरी बेटी का ख्याल
रखना, इसकी
आंखों में आंसू ना आने पाये
लड़का-ठीक है प्याज
मैं काट दूंगा पर
बर्तन इसे ही धोने होंगे