हंसना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हमें हंसने का मौका नहीं मिलता है। अगर हमें सेहतमंद रहना, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसना हमारी सेहत और मन के लिए बेहद लाभदायक है। इसीलिए आज आप सबकुछ भूल जाइए और जमकर हंसिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? बच्चे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
चिंटू सुबह सुबह मंदिर गया...
बाबा- बेटा 10 रूपये दे दे...
चिंटू ने 10 रूपये दे दिए...
बाबा- बाबा तुझसे खुश हुआ बच्चा, मांग क्या मांगता है?
चिंटू- 20 रूपये दे दे, बाबा बेहोश।
डॉक्टर- तुम गटर में कैसे गिर गए?
शराबी- बदकिस्मती है क्या बताऊं.. गटर का ढक्कन खुला था, मुझे लगा Social Distancing वाला गोला है।
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
पति- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है?
पत्नी- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी।
टीचर- अस्पताल का क्या मतलब होता है?
छात्र- सर स्वर्ग की ओर जाने वाले रास्ते में जो टोल टैक्स आता है, उसे ही अस्पताल कहते हैं।