आज के मजेदार जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: नर्स से बोला संता- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
संता- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
संता बेहोश
संता ने बंता से बोला-
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?
बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला-
जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।
हिंदी जोक्स: औरत से यमराज- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है...!
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं...!
चुटकुले: साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? जीजा का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
लड़का- मां मुझे 100 रुपये चाहिए, थोड़ा काम है...!
मां- क्यों...? अभी परसों ही तो दिए थे, पहले उसका हिसाब दो...!
लड़का- मां अगर हिसाब ही होना है तो उसका भी हो जब बचपन में रिश्तेदार मुझे पैसे
दे जाते थे और आप रख लेते थे...!
इसके बाद मां ने मार-मार के मुंह लाल कर दिया...!