हंसना इंसान के लिए बहद जरूरी होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लाए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: संता-बंता की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
संता बंता आपस में बात कर रहे थे...
संता - एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया,
बंता - क्या?
संता - धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं, मान लो
कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना, सुन भी
लिया तो किसी को कैसे बताएंगे?
आजकल तो बच्चों को
इतने नंबर मिलते हैं,
98.4, 99.4, 99.5, 100
हमें तो ऐसा सिर्फ
बुखार ही आता था।
पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?
बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।
पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।