हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से इंसान का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आपको हंसाने के लिए हम जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...!
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?
पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
पत्नी- उठो सुबह हो गई,
पति- आंखें नहीं खुल रही हैं,ऐसा
कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए,
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर
रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है,
अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद
नहीं आ रही है।