इंसान के लिए हंसना किसी दवा से कम नहीं है। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम सभी को कम से कम दिन एक बार जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
आज के मजेदार जोक्स: क्लास में हैंडसम लड़का देख लड़कियां हुईं दीवानी, लेकिन उसकी ये बात सुनकर हो गईं बेहोश
पति पत्नी से- 15 सालों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था?
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।
सोनू - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है...
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया।
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।