अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का चोट सा तिल
बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली
3 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की- सेब खाने
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।
4 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
पत्नी- प्लीज इस बार मेरे बर्थडे पर मुझे एप्पल या ब्लैकबेरी दिला देना।
पति- अरे तू ककड़ी और खीरा खा, सीजन इसी का चल रहा है।
5 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...