हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर टेंशन हावी होती जा रही है। अगर हम सभी को मानसिक तनाव से बचना है, तो कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे हम दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो किस बात की देर आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड- तुम कितनी भोली हो? गर्लफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
बॉयफ्रेंड- तुम कितनी भोली हो? क्या तुम मेरी आखों में मेरे दिल का हाल नहीं पढ़ सकतीं?
गर्लफ्रेंड- सॉरी पर मुझे पढ़ना नहीं आता।
आज का ज्ञान
औरों का तो पता नहीं,
लेकिन उसका तो खुशियों से विश्वास ही उठ जाता है,
जिसकी पत्नी का नाम 'खुशी' हो।
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो।
पत - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो।
यह लो मेरा टैबलेट।
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा।
अब पति सदमे में है।
एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था - हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी?
ड्राइवर - हारे हुए प्रत्याशी।