Today Funny Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही हम सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब पति से पत्नी रात दो बजे करने लगी सवाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया
टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए,
हम कोई रजनीकांत तो हैं नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।
Hindi Chutkule: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? कर्मचारी का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
सुंदर लड़की का हाथ पाने का मजेदार तरीका...!
गोलू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं?
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
गोलू- बेहोश..!
Jokes in Hindi: जब लड़के ने लड़की से किया वादा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ ये नहीं
और दिखाओ
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहंम करो बहन जी वो मेरा लंच का डिब्बा है