Today Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
आज के मजेदार जोक्स: कंजूस पति ने करंट लगने पर पत्नी से कही ऐसी बात, जानकर ठहाके लगाने लगेंगे आप
Today Funny Jokes: हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं।
एक कंजूस को बिजली का करंट लग गया
बीवी- आप ठीक तो है ना
कंजूस- फालतू की बात छोड़ मीटर देखकर बता यूनिट कितना बढ़ा!
पति की बात सुनकर बीवी दंग रह गई।
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
Viral Jokes: सास-बहू के इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल, आसपास बन जाएगा खुशियों का माहौल
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...
Funny Jokes: इन झन्नाटेदार चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा सभी का चेहरा, बन जाएगा आपका दिन
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे