Today Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आपसे कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसने-हंसाने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं, डॉक्टर ने दी गजब की सलाह
महिला अपने पति के साथ डॉक्टर के पास गई।
डॉक्टर - क्या परेशानी है इन्हें?
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं!
डॉक्टर- अच्छा
महिला- अब आप बताओ मैं क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!
डॉक्टर की बात सुनकर महिला हैरान रह गई।
अकबर ने बीरबल से तीन नए सवाल पूछे
और कहा तीनों का जवाब एक होना चाहिए,
पहला सवाल- दूध क्यों उफन जाता है?
दूसरा सवाल- पानी क्यों बह जाता है?
तीसरा सवाल- सब्जी क्यों जल जाती है?
बीरबल ने जवाब दिया-
व्हाट्सएप चालू होने की वजह से...
Funny Jokes: जीजा- दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है? साली ने दिया मजेदार जवाब
एक टाइम की बात है एक चीटी जा रही थी,
रस्ते में चीटी के एक हाथी मिल गयी,
हाथी- चीटी तुम कहा जा रही हो,
चीटी- मैं अपने लिए कपड़े सिलवाने जा रही हूं,
हाथी बोला- अगर कपड़े बच जाये तो मैरे लिए पायजामा सिल्वालेना,
हाथी की बात सुनकर चीटी बेहोश...
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं,
दूसरो के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं...
बल्कि घुमाकर कहती हैं...अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है....
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है...!