आज के मजेदार जोक्स: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद थकान को दूर करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की ने पंडित से व्रत में खाने के बारे में पूछा, पढ़िए वायरल चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
वायरल जोक्स: जब नदी पार कर रहे नेता जी की पलट गई नाव, पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक पंडित से लड़की ने व्रत में खाने के बारे में पूछा
लड़की ने पूछा, 'पंडित जी, ये बताइए कि व्रत में सादे पानी की जगह गोलगप्पे का पानी पिएंगे तो चलेगा?
पंड़ित ने नारियल अपने सिर पर फोड़ डाला...
हिंदी चुटकुले: डॉक्टर- तुम्हारे होंठ कैसे जल गए? लड़के का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा।
साहब- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो।
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं ?