{"_id":"6698ee5803c40d6f48095bbd","slug":"today-funny-jokes-girl-boy-chutkule-in-hindi-funny-jokes-in-hindi-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है कि फीमेल, लड़के का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है कि फीमेल, लड़के का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
Today Funny Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही हम सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आ रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है कि फीमेल...
लड़का- बेबी फीमेल होता है...
लड़की- क्यों.. लड़का- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है...
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले 10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है
रमेश- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है?
सुरेश- मैं जा रहा हूं।
रमेश- अरे! मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।