Today Funny Jokes: अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, संता का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
संता- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!
Jokes: पति-पत्नी का जोरदार झगड़ा हंसा-हंसाकर कर देगा लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...!
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...!
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो...
पति- तुम्हें फेसबुक चलाना आता है?
पत्नी- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाउंगी...