फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की से बात कर रहे लड़के के अरमानों पर दादा ने फेर दिया पानी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 02 Jul 2024 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 03:56 PM IST
सार

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Dada Boy Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 

Today Funny Jokes Dada Boy Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

"दिल्ली में कुतुब मिनार है"
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
टीचर - उसके पास गई और
उसका कान पकड़ कर पूछी -
बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है। 
 

Today Funny Jokes Dada Boy Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

Hindi Chutkule: साली की बात सुनकर जीजा की बोलती हो गई बंद, पढ़िए मजेदार चुटकुले


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Dada Boy Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

नौकर- मालिक जल्दी आइए ,आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है
मालिक- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ
नौकर- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है

Hindi Jokes: जब पत्नी ने पति की कर दी जोरदार कुटाई, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
Today Funny Jokes Dada Boy Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed